बुलगढ़ी गांव में हुई सनी की मौत के मामले में सदर विधायक, डीएम व एसपी ने मृतक के परिजनों को सौंपा आर्थिक सहायता का चेक

0
43

 

हाथरस। बुधवार को एक बार फिर थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शोक संवेदना व्यक्त की। इससे पूर्व भी सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का चेक उपलब्ध कराया गया था।

बुधवार को प्रदेश सरकार की ओर से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने परिवार को करीब 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

इस दौरान अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए शासन और प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।

जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले में निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कराई जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके और दोषियों के विरुद्ध जल्द कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here