सड़क हादसे में एक युवक की मौत,एक हुआ गंभीर घायल

0
14

हाथरस। मंगलवार देर शाम सासनी के नगला ताल के निकट बाइक और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसा उस वक्त हुआ जब हाथरस के नगला तरफी बाग निवासी 28 वर्षीय केशव अपने मौसी के बेटे 30 वर्षीय लोकेंद्र के साथ बाइक से अपनी बहन के घर नया नगला जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नगला ताल के निकट पहुंची, तभी आगे चल रहे ई-रिक्शा से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए।

घटनास्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अनंत कुमार ने जांच के बाद केशव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोकेंद्र की हालत नाजुक देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक केशव की बहन और परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here