आबकारी विभाग की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान

0
14

 

हाथरस में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशों एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जनपद हाथरस में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को आबकारी विभाग की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान आबकारी टीम ने थाना कोतवाली, हाथरस गेट एवं सासनी क्षेत्र के अंतर्गत संचालित फुटकर भांग अनुज्ञापनों का आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम ने दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक, अभिलेखों एवं लाइसेंस की शर्तों का सत्यापन किया तथा नियमों के अनुपालन की जांच की।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here