पुलिस ने 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

0
14

 

हाथरस पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता मिली है। थाना चंदपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर थाना चंदपा पुलिस ने चितावर जाने वाले रास्ते पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान देशराज माथुर पुत्र स्वर्गीय चौबसिंह निवासी ग्राम अनीगढ़ी, थाना चंदपा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की गई है।

इस संबंध में थाना चंदपा पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here