एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट आकर युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
20

 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मधुगढ़ी के निकट गुरुवार शाम कासगंज से मथुरा की ओर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुक्रवार सुबह मृतक की पहचान 25 वर्षीय भोला पुत्र रमेश चंद्र, निवासी ओढ़पुरा, थाना हाथरस गेट के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई।

परिजनों ने बताया कि भोला मानसिक रूप से कमजोर था और कबाड़ बीनने का कार्य करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here