जिलाधिकारी के निर्देश पर सरस्वती महाविद्यालय में भूजल सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण व शपथ ग्रहण समारोह का किया आयोजन

0
23

हाथरस के सरस्वती महाविद्यालय में शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देशानुसार भूजल सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भूजल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को प्रेरित करना था।

समारोह के दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स ने भूजल संरक्षण की शपथ ली तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग और उसके संरक्षण का संकल्प लिया। इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बॉटनी विभाग की प्रवक्ता डॉ. फौजिया सिद्दीकी के मार्गदर्शन में परिसर में विभिन्न उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश बाबू द्वारा किया गया।

इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी श्री गोपेश कुमार, एनएसएस अधिकारी श्री राजकुमार, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. देव प्रकाश, डॉ. फौजिया सिद्दीकी, श्री आनंद चक्रवर्ती सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी श्री पवन शर्मा, सुनील बेनीवाल तथा रॉबिल शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भूजल संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here