पुलिस ने वाहन चोर और छिनैती करने वाले गैंग का किया भंडाभोड़,4 शातिर आरोपी किए गिरफ्तार

0
18

 

हाथरस पुलिस को वाहन चोरी और मोबाइल छिनैती करने वाले गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। थाना सासनी पुलिस ने चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो पिछले कई महीनों से मोटरसाइकिल चोरी और मोबाइल छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी व छीनी गई चार मोटरसाइकिलें तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौतम, पुष्पेंद्र उर्फ गुड्डा, अंकित और फरमान के रूप में हुई है। इनमें एक आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, वाहन चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा था। सर्विलांस टीम और थाना पुलिस ने यूपी-112 के डाटा, गूगल मैप और चिन्हित हॉटस्पॉट्स के आधार पर जांच कर इस गैंग तक पहुंच बनाई।

पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी और मोबाइल छिनैती की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। चोरी किए गए वाहन और मोबाइल सस्ते दामों में बेचकर ये लोग आर्थिक लाभ कमाते थे।

फिलहाल थाना सासनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here