साइबर क्राइम टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार दो लोगों की धनराशि कराई वापस, शिकायतकर्ताओं ने पुलिस का किया धन्यवाद

0
14

 

हाथरस पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार दो लोगों की कुल 1 लाख 9 हजार 829 रुपये की धनराशि वापस कराई है। पैसे वापस मिलने पर दोनों शिकायतकर्ताओं ने हाथरस पुलिस का आभार जताया और साइबर टीम की सराहना की।

मामला थाना चंदपा क्षेत्र का है, जहां दीपक भारद्वाज के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 70 हजार 786 रुपये निकाल लिए थे। वहीं शेर सिंह के मोबाइल पर आए एक फर्जी लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से 39 हजार 43 रुपये कट गए थे।

शिकायत मिलने के बाद थाना चंदपा साइबर क्राइम पुलिस टीम ने दोनों मामलों को एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित बैंक खातों को डेबिट फ्रीज कराकर धनराशि को सुरक्षित कराया और लगातार फॉलोअप करते हुए दोनों पीड़ितों की पूरी रकम वापस कराई।

पैसे वापस मिलने पर शिकायतकर्ता थाना चंदपा पहुंचे और हाथरस पुलिस तथा साइबर क्राइम टीम का धन्यवाद किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, पिन और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here