हाथरस पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना सादाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर थाना सादाबाद पुलिस ने आगरा रोड स्थित जे.पी. प्लाजा के पास कैंटीन के निकट घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान युवांक पुत्र चन्द्रकेश निवासी हुलासी गढ़ी, कस्बा एवं थाना सादाबाद, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सादाबाद में मु0अ0सं0 288/2026 के तहत धारा 9/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह एवं थाना सादाबाद पुलिस की टीम शामिल रही।










