आबकारी विभाग की टीम ने देशी शराब और कंपोजिट शॉप का किया निरीक्षण, होटलों की भी की गई चेकिंग

0
12

 

हाथरस में अवैध शराब की बिक्री और मदिरा कारोबार में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आबकारी विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने जनपद में देशी शराब और कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों पर आकस्मिक सघन निरीक्षण अभियान चलाया।

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन और उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ के निर्देशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में उपलब्ध मदिरा स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर रिकॉर्ड से मिलान किया गया।

निरीक्षण के दौरान रैंडम आधार पर शराब की बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर उनकी वैधता की जांच की गई। साथ ही विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि वे पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत मदिरा स्कैन कर बिक्री सुनिश्चित करें, जिससे किसी प्रकार की अनियमितता न हो।

इसके अलावा अलीगढ़ प्रवर्तन-3 की टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए जीटी रोड पर स्थित ढाबों और वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई। आबकारी विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here