गुम हुए 5 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द,परिजनों ने पुलिस टीम की की प्रशंसा

0
12

 

हाथरस पुलिस के “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत एक बार फिर सराहनीय कार्य देखने को मिला है। थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने गुम हुए पांच वर्षीय मासूम को महज 45 मिनट के भीतर खोजकर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के मिलने के बाद परिजनों ने हाथरस पुलिस का धन्यवाद करते हुए पुलिस टीम की जमकर प्रशंसा की।

जानकारी के अनुसार, सिकन्द्राराऊ कस्बे की भूतेश्वर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसका पांच वर्षीय बेटा आदित्य दोपहर करीब 12:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया और बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई।

पुलिस ने आसपास के मोहल्लों, बस स्टैंड, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खोजबीन की। साथ ही बच्चे की फोटो सोशल मीडिया और विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित की गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा सर्विलांस और तकनीकी सहायता का भी सहारा लिया गया।

वीओ: पुलिस टीमों के अथक प्रयास और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर गुमशुदा बालक आदित्य को मात्र 45 मिनट के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है और परिजनों ने हाथरस पुलिस के त्वरित एवं संवेदनशील कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here