पुलिस ने 673 ग्राम गांजा सहित एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

0
15

 

हाथरस में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 673 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरपीएम बंबा से कछपुरा बंबा मार्ग के पास से आरोपी को दबोचा, जिसके कब्जे से 673 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय करन सिंह निवासी खोडा हजारी, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वीओ: पुलिस के अनुसार आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है और पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ जुआ, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, आयुध अधिनियम तथा अन्य आपराधिक मामलों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here