ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत में एक महिला की दर्दनाक मौत,6 लोग हुए गंभीर घायल

0
11

 

हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो वर्षीय मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। हादसा सलेमपुर बंबा के पास उस समय हुआ, जब झांसी से गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होकर खुर्जा लौट रही स्विफ्ट डिजायर कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। कार सवार लोग सादाबाद से हाथरस की ओर जा रहे थे। सलेमपुर बंबा के पास पहुंचते ही चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में बुलंदशहर के खुर्जा स्थित किला मेंवई निवासी 50 वर्षीय रानी पत्नी चंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में मेरठ के गणेश नगर निवासी अर्पित चौधरी (26), उनकी पत्नी कल्पना कुमारी (23), दो वर्षीय पुत्री अर्पिता तथा खुर्जा निवासी प्रवेश (23) और कुसुम देवी (40) शामिल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया। हादसे में ट्रक पर मौजूद एक श्वान और रिहान भी घायल हुए, जिनका उपचार कराया गया।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here