हाथरस। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।
ज्ञापन में डीएपी एवं यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी पर रोक लगाने, ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित विद्युत आपूर्ति, जर्जर बिजली लाइनों को बदलने, लंबित कृषि विद्युत कनेक्शन जारी करने तथा आलू का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके साथ ही संगठन ने सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, गन्ना मूल्य बढ़ाने, किसानों का ऋण माफ करने और कृषि क्षेत्र से जुड़ी अन्य मांगों पर भी सरकार से शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया। ज्ञापन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह, जिला अध्यक्ष सत्यदेव पाठक, चौधरी हरिमोहन सिंह प्रधान दरकोला, बंटी ठाकुर, संजीव सूर्यवंशी, अंकित यादव, संगठन के पदाधिकारी एवं हजारों किसान मौजूद रहे।










