ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को लालच देकर ठगी करने वाले गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार शातिर आरोपी गिरफ्तार

0
20

 

हाथरस। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को लालच देकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने किया। पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कर म्यूल अकाउंट के जरिए किए जा रहे फ्रॉड का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि देश के विभिन्न राज्यों से ठगी की रकम इन खातों में ट्रांसफर की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज सात शिकायतों में कुल 7.40 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी सामने आई, जिसमें से करीब 80.88 लाख रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। यह खाता हसायन क्षेत्र निवासी सत्यवीर सिंह के नाम पर खुलवाया गया था, जिसका इस्तेमाल गैंग म्यूल अकाउंट के रूप में कर रहा था।

पूछताछ में मुख्य आरोपी मनीष गौतम ने बताया कि वह लोगों को पैसे का लालच देकर बैंक खाते खुलवाता था और इसके बदले उसे प्रति खाता करीब दो लाख रुपये मिलते थे। पुलिस ने सत्यवीर सिंह, अर्जुन सिंह, मनीष गौतम और आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here