115 करोड़ की शराब पी गए हाथरस के शराबी,प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

0
20

 

हाथरस।वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही अप्रैल से जून माह तक हाथरस जनपद में शराब बिक्री से 115 करोड़ 65 लाख करोड़ रुपये का आबकारी राजस्व प्राप्त किया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक है। इस प्रदर्शन के साथ हाथरस ने शराब बिक्री के राजस्व के मामले में उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

जिला आबकारी अधिकारी कृष्ण मोहन ने बताया कि विभाग के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अप्रैल से जून के दौरान करीब 115 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो विभाग की बेहतर कार्यप्रणाली और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रदर्शन को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण, अवैध शराब के विरुद्ध अभियान और लाइसेंसी दुकानों की सतत निगरानी के साथ-साथ राजस्व बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि जनपद ने प्रदेश स्तर पर शराब बिक्री से राजस्व प्राप्ति में तीसरा स्थान हासिल किया है।

आबकारी विभाग का कहना है कि आगे भी राजस्व वृद्धि के साथ-साथ अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि राजस्व संग्रह के साथ कानून-व्यवस्था भी बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here