सासनी में विहिप-बजरंग दल का गो सम्मान आह्वान अभियान, विद्यालयों में चलाया हस्ताक्षर अभियान

0
13

 

सासनी।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड सासनी के तत्वावधान में क्षेत्र में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों एवं प्रखंड स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान भारतीय देशी गोवंश की सुरक्षा, संवर्धन तथा गोमाता को संवैधानिक दर्जा दिलाने के समर्थन में जनजागरूकता अभियान भी संचालित किया गया।

कार्यक्रम विद्यापीठ इंटर कॉलेज, यूनियन पब्लिक स्कूल, एएसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल, कन्या इंटर कॉलेज और सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण में गोवंश के महत्व पर प्रकाश डाला। विहिप हाथरस के जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग ने कहा कि गोवंश का संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि कृषि, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है।

जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने सरकार से पूरे देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गोमाता को ‘राष्ट्र माता’ अथवा ‘राष्ट्र आराध्या’ का संवैधानिक दर्जा देने, केंद्रीय गो सेवा मंत्रालय के गठन, गोचर भूमि की सुरक्षा के लिए गोचर बोर्ड बनाने तथा गो-आधारित प्राकृतिक कृषि और पंचगव्य उत्पादों को बढ़ावा देने की मांग की।

विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव अग्रवाल ने स्कूली पाठ्यक्रम में ‘गो महात्म्य’ को शामिल करने का सुझाव दिया, ताकि नई पीढ़ी में गो-सेवा और संरक्षण के संस्कार विकसित हो सकें।

अभियान में जिला संपर्क प्रमुख डॉ. विकास सिंह, प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, प्रखंड उपाध्यक्ष हेमंत कौशल, प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा, बजरंग दल प्रखंड संयोजक अंकित उपाध्याय सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गोभक्त एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here