पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर,जिला सैनिक बंधु की बैठक में एडीएम ने दिए समस्या के निस्तारण के निर्देश

0
11

 

हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय सैनिक बंधु की बैठक एडीएम (न्यायिक) प्रकाश चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के भूतपूर्व सैनिकों के साथ मथुरा से सेना के अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम (न्यायिक) प्रकाश चंद्र ने कहा कि देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अधिकांश शिकायतें सामान्य प्रकृति की होती हैं, लेकिन समय पर कार्रवाई न होने से लंबित हो जाती हैं। इसलिए सभी संबंधित विभाग संवेदनशीलता के साथ इन मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था, कृषि भूमि की मेढ़ तोड़ने, अवैध कब्जे तथा शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण से संबंधित समस्याएं उठाई गईं।

एडीएम ने कहा कि बैठक में प्राप्त सभी शिकायतों का दो से तीन दिनों के भीतर निस्तारण कर संबंधित पूर्व सैनिकों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, अगले माह आयोजित होने वाली जिला सैनिक बंधु की बैठक में इन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी की जाएगी।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, सेना के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here