हाथरस में 492 वरिष्ठ नागरिकों को मिले 2656 निशुल्क सहायक उपकरण

0
9

 

हाथरस:भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत शनिवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान 492 वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कुल 2,656 निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए।

समारोह में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का समयबद्ध लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर लाभार्थियों का चयन, परीक्षण और मापन कराया गया, जिसके बाद उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में कोई भी पात्र वरिष्ठ नागरिक या दिव्यांगजन योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगा।

कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here