कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने देर रात्रि किया स्थलीय निरीक्षण,दिए निर्देश

0
12

 

हाथरस।श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा को लेकर हाथरस जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने देर रात अलीगढ़-आगरा नेशनल हाईवे पर सासनी क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कांवड़ शिविरों, सड़क किनारे की प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि रात्रि के समय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।जिलाधिकारी ने कांवड़ शिविरों में पेयजल, स्वच्छता, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी सासनी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, खंड विकास अधिकारी सासनी, अधिशासी अधिकारी सासनी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here