भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएम अतुल वत्स ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

0
10

 

हाथरस।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हाथरस में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अतुल वत्स ने गुरुवार को वेयरहाउस पहुंचकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने भ्रमण पंजिका में अपने हस्ताक्षर भी अंकित किए।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here