मुर्गा फार्म पर 29 वर्षीय युवक फंदे पर लटका मिला शव,परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप,पुलिस जांच में जुटी

0
32

 

हाथरस। थाना मुरसान क्षेत्र के गांव सरकोरिया स्थित एक मुर्गा फार्म पर 29 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान 29 वर्षीय प्रदीप चौधरी पुत्र जगबीर सिंह चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ युवकों से मोबाइल फोन के लेनदेन को लेकर उसका विवाद था। उनका कहना है कि पहले प्रदीप को शराब पिलाई गई और फिर उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रारंभिक तौर पर पुलिस का कहना है कि युवक ने नशे की हालत में आत्महत्या की हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here