तेज़रफ़्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग हुए घायल,अस्पताल में कराया भर्ती

0
18

 

हाथरस। मथुरा-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार, मथुरा जिले के थाना बलदेव क्षेत्र के गांव जटोरा निवासी 38 वर्षीय अर्जुन पुत्र नारायण सिंह अपनी पत्नी 35 वर्षीय सीमा और साली नीतू के साथ बाइक से अलीगढ़ स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान मथुरा-बरेली हाईवे पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे अर्जुन, उनकी पत्नी सीमा और साली नीतू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here