प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का किया गया आयोजन

0
11

 

हाथरस में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में यह चयन प्रक्रिया उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में सम्पन्न हुई, जबकि ट्रायल सुश्री वर्षा रानी ने लिया। चयनित खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय ट्रायल में अपना दमखम दिखाएंगी।

जनपद अमेठी में 10 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हाथरस की आठ बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

इनमें डॉली धनगर, लवली धनगर, रचना, काजल उपाध्याय, श्वेता कुमारी, राधा, तनिष्का और साधना सिंह शामिल हैं। सभी चयनित खिलाड़ी 5 अगस्त को दोपहर 2 बजे महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेंगी। खिलाड़ियों के चयन पर खेल विभाग ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here