आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब औऱ नियमों के उल्लंघन पर शिकंजा कास्ट हुए व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया

0
12

 

हाथरस में आबकारी विभाग ने अवैध शराब और नियमों के उल्लंघन पर शिकंजा कसते हुए मंगलवार को व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिलाधिकारी हाथरस और उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ के पर्यवेक्षण में टीम ने बूलगढ़ी, बिसाना तथा सादाबाद क्षेत्र के बढ़ार, सादाबाद चुंगी, राया बस स्टैंड और जलेसर चौराहा स्थित विभिन्न देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक का मिलान किया गया और पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा को देखते हुए हाथरस-सादाबाद मार्ग पर स्थित ढाबों और परचून की दुकानों की भी सघन तलाशी ली गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध शराब की बिक्री या भंडारण न हो सके।

इस अभियान में आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-3 अलीगढ़ (अतिरिक्त प्रभार सादाबाद) सहित आबकारी विभाग का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here