अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल,अस्पताल में उपचार जारी

0
19

 

सासनी क्षेत्र के भोजगढ़ी गांव के पास मंगलवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घायल युवक की पहचान गांव रुदायन निवासी दुर्गेश पुत्र गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। दुर्गेश मंगलवार को किसी काम से कैलोरा गए थे और अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक भोजगढ़ी गांव के समीप पहुंची, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दुर्गेश बाइक सहित सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घायल दुर्गेश को एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी पहुंचाया। सूचना मिलने पर दुर्गेश के परिजन भी तत्काल सीएचसी पहुंच गए, जहां डॉक्टरों ने घायल का उपचार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here