जहरीले कीड़े के काटने से महिला की हालत बिगड़ी,जिला अस्पताल में भर्ती

0
15

 

सासनी के देदामई गांव में बुधवार को बकरियों के लिए चारा लेने गई एक महिला को जहरीले बिसखोपरिया ने काट लिया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, देदामई निवासी डॉली पत्नी प्रवीण बुधवार को अपने घर के पास बकरियों के लिए चारा देख रही थीं। इसी दौरान एक बिसखोपरिया ने उन्हें काट लिया। काटने के कुछ ही देर बाद डॉली की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।

आसपास के लोगों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत डॉली को निजी वाहन से सासनी सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here