नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दो लोग हुए घायल,एक हालत गंभीर

0
25

 

हाथरस आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-93 पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गांव बरसे के निकट एक बाइक अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव लूटसन निवासी नरेंद्र पुत्र संजीव अपने साथी जीतू पुत्र सज मोहम्मद के साथ किसी कार्य से हाथरस गए थे। कार्य समाप्त करने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बरसे गांव के निकट पहुंची, तभी सड़क पार कर रही एक नीलगाय से वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, नरेंद्र की हालत को अत्यधिक नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों घायलों के परिजन भी बदहवास हालत में सीएचसी पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here