हाथरस। थाना सहपऊ क्षेत्र के रामपुर में 17 वर्षीय किशोरी काजल की आत्महत्या के मामले में उसके मामा रामवीर सिंह ने पिता और सौतेली मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
रामवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी बहन रीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद रीना के पति विनीत कुमार ने एक विधवा महिला से दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद दोनों काजल और उसके भाई-बहनों को प्रताड़ित करने लगे।
आरोप है कि आत्महत्या से पहले काजल के पिता ने उसे बेल्ट से पीटा था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर काजल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।










