हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के इमलिया निवासी सत्येंद्र पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है। सत्येंद्र लाडपुर से जलालपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जलालपुर से पहले ही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सत्येंद्र की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है।










