पुलिस ने युवक को 1 अवैध तमंचा व 1 जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

0
22

 

हाथरस। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हाथरस कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गंगा धाम पुलिया के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धन्नू पंडित पुत्र गणेशी लाल, निवासी वालापट्टी, थाना कोतवाली नगर, हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस के कब्जे से अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी खंगाला, जिसमें वर्ष 2005 में हाथरस गेट थाने में चोरी और बरामदगी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज होना सामने आया है।
यह कार्रवाई एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द सिंह राघव व पुलिस टीम द्वारा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here