हाथरस से कांवड़ लेने जा रहे युवक की मेरठ में सड़क हादसे में मौत,साथी गंभीर घायल

0
51

 

हाथरस। सावन के पावन महीने में कांवड़ लेने जा रहे हाथरस के एक युवक की मेरठ में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसके साथ बाइक पर जा रहा साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र की शिव कॉलोनी स्थित भट्टा वाली गली निवासी यश चौधरी पुत्र मुकेश चौधरी अपने साथी के साथ बुलेट बाइक से कांवड़ लेने के लिए जा रहा था। दोनों युवक चंदपा थाना क्षेत्र के मीतई गांव निवासी बताए जा रहे साथी के साथ यात्रा पर निकले थे। बताया जा रहा है कि मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र के आसपास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि यश चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घायल साथी को तत्काल उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

यश चौधरी के पिता मुकेश चौधरी सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में सहारनपुर में पुलिस विभाग में तैनात बताए जा रहे हैं। बेटे की अचानक मौत की खबर सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यश की मौत की खबर जैसे ही शिव कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में पहुंची, पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।

कांवड़ यात्रा पर निकले यश की सड़क हादसे में हुई मौत ने परिवार के साथ-साथ परिचितों और स्थानीय लोगों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here