सांप के काटने से महिला की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
18

 

हाथरस। घरेलू कार्य करते समय सर्प के काटने से एक महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सादाबाद स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे हाथरस जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला मोहन कुरसंडा निवासी राजेंद्र की 48 वर्षीय पत्नी पुष्पा घर में कार्य कर रही थी। इसी दौरान सर्प ने उसे काट लिया, जिससे वह बेहोश हो गई। परिजन उसे सादाबाद स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से उसे हाथरस जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हाथरस जिला अस्पताल लाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here