हाथरस में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त को सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में तिरंगा महोत्सव का होगा आयोजन

0
16

हाथरस में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त को सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में भव्य तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी के रंग देखने को मिलेंगे।

महोत्सव में सामूहिक वंदे मातरम् गायन, तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट, तिरंगा मेला, सेल्फी बूथ और तिरंगा प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रहेंगे।
तिरंगा मेले में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के साथ स्थानीय एमएसएमई के उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
इसके अलावा तिरंगा थीम पर आधारित वस्त्र, पगड़ी, बैज सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी और स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।
उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और आस्था प्रकट करने तथा झंडा संहिता के नियमों का पालन करने का भी आह्वान किया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
हर घर तिरंगा अभियान के जरिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here