जिला स्तरीय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन व ट्रायल का किया गया आयोजन

0
14

 

हाथरस में जिला स्तरीय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन एवं ट्रायल का आयोजन किया गया।हाथरस में आयोजित ट्रायल उप क्रीड़ाधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में संपन्न हुआ।

चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
फ्री-स्टाइल वर्ग में निशांत, गोविंद, प्रशान्त, नैतिक, विकास, सागर और आदित्य धेनुआ का अलग-अलग भार वर्गों में चयन हुआ।

वहीं ग्रीको-रोमन स्टाइल में आनंद, रजत, शक्ति और मयंक का चयन किया गया।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश केसरी के लिए सागर और उत्तर प्रदेश कुमार के लिए अंशु का चयन हुआ है।
चयनित सभी खिलाड़ी अब जनपद हाथरस का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे से अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here