नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आबकारी विभाग ने छात्राओं को किया जागरूक, नशा मुक्त समाज का दिलाया संकल्प

0
11

 

हाथरस।नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग, हाथरस द्वारा बुधवार को सेठ हरचरण दास गर्ल्स इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 325 छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई।

इस दौरान छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। छात्राओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here