हाथरस।भारत सरकार के ‘राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण अभियान’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने अलीगढ़ रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को छायादार व फलदार पौधों के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया।
अपने जन्मदिवस के अवसर पर पं. आशीष शर्मा ने निर्धन व असहाय लोगों को धूप और बारिश से बचाव के लिए छतरियां भी वितरित कीं। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के स्वाभिमान और बलिदानों का प्रतीक है, जबकि पौधे भावी पीढ़ी के जीवन और पर्यावरण संरक्षण का आधार हैं।
उन्होंने लोगों से वितरित पौधों को परिवार के सदस्य की तरह रोपकर उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने पं. आशीष शर्मा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों की सराहना की।










