हाथरस।शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए गुरुवार सुबह सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने तालाब चौराहे पर अतिक्रमण हटवाया। सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा और ठेले वालों को हटाकर चौराहे को यातायात के लिए सुगम बनाने की कार्रवाई की गई।
सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सावन माह के दौरान शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के साथ ही प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत डिवाइडर लगाने के साथ यातायात पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस बूथ स्थापित करने की व्यवस्थाएं भी देखी जा रही हैं, ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव सहित पुलिस बल मौजूद रहा।










