सासनी में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

0
14

 

सासनी।आजादी के 69वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने संजीव कुमार उर्फ भोला सूर्यवंशी जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ गोहाना चौकी से हुआ, जो भोजगढ़ी चौराहे से होते हुए सासनी तहसील पहुंचकर समाप्त हुई।

यात्रा के दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी शिव प्रसाद यादव को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नाम मांगपत्र सौंपा।

मांगपत्र में सभी फसलों के लिए सी2+50 प्रतिशत के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और सरकारी खरीद सुनिश्चित करने, किसानों एवं मजदूरों की व्यापक कर्जमाफी, श्रम संहिताओं को रद्द करने, मनरेगा में 200 दिन रोजगार और 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी सहित कई मांगें उठाई गईं।

किसानों ने उर्वरकों की कमी और कालाबाजारी रोकने, सिंचाई की बेहतर व्यवस्था, फसल एवं पशुधन बीमा योजना लागू करने, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 10 हजार रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने तथा बाढ़-सूखा राहत व्यवस्था को प्रभावी बनाने की मांग भी रखी।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मालिकान सिंह, भोला सूर्यवंशी, संजय, मुकेश कुमार, शेरू उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान किसानों ने देशभक्ति के नारों के साथ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here