स्वास्थ्य विभाग औऱ बाल विकास विभाग ने किया संयुक्त निरीक्षण, दिए निर्देश

0
11

 

हाथरस।स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गांव चंदपा में संयुक्त निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेद प्रकाश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र उपाध्याय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम के कार्यों की निगरानी की।

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पोषण ट्रैकर एप, आशा कार्यकर्ता के रजिस्टर और एएनएम के रजिस्टर में दर्ज पंजीकृत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के विवरण का मिलान किया गया। इस दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सभी पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही गर्भवती और धात्री महिलाओं के टीकाकरण तथा अति कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि चिन्हित अति कुपोषित बच्चों को आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। दोनों विभागों के अधिकारियों ने कहा कि जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा।

इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी मुरसान, मेडिकल ऑफिसर, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here