हाथरस। थाना सासनी क्षेत्र के गांव रघनियां में शुक्रवार की सुबह एक सरकारी स्कूल में शिक्षक और शिक्षिका की पिटाई से एक छात्र घायल हो गया। छात्र के सिर में चोट आई है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित छात्र की पहचान 10 वर्षीय सचिन पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। सचिन रघनियां गांव का निवासी है और कक्षा 6 का छात्र है। उसके पिता मुकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि सुबह सचिन स्कूल गया था, जहां मैडम और एक सर ने उससे कक्षा में झाड़ू लगाने को कहा।
छात्र ने झाड़ू लगाने से मना किया तो आरोप है कि दोनों शिक्षकों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान सचिन गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर पिता मुकेश कुमार तुरंत अपने बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।










