सिकंदराराऊ के पुराने डाकखाने तिराहे के निकट स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर गायन और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों में भी देशभक्ति का उत्साह भर दिया।
इस अवसर पर स्कूल के एमडी ने देश के वीर सपूतों की गाथाओं का वर्णन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने और राष्ट्रहित में योगदान देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं बूंदी का वितरण कर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने कहा कि टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम को विशेष प्राथमिकता दी जाती है।










