हाथरस। हसायन थाना क्षेत्र के गांव भेकुरी निवासी 24 वर्षीय सोनम पत्नी पूरन सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन हसायन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां महिला ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। इसके बाद सोनम की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई।
हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने महिला को हाथरस जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि महिला का यह चौथा बच्चा था।
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं जिला अस्पताल के स्टाफ ने पीआई के माध्यम से मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।










