संगठन सृजन अभियान के तहत हाथरस के साथ ब्लॉकों में हुआ व्यापक जनसंपर्क, नए जिलाध्यक्ष के लिए कांग्रेसियों से ली राय

0
26

हाथरस में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में जिले की सातों ब्लॉकों में संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

संगठन सृजन अभियान के तहत एआईसीसी पर्यवेक्षक और राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा के साथ पीसीसी पर्यवेक्षक अदनान मियां, सुभाष गांधी और प्रज्ञा गौड़ ने हाथरस की सात ब्लॉकों में पहुंचकर कांग्रेसजनों से संवाद किया।

बैठकों में ब्लॉक स्तर पर संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं हाथरस के नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन को लेकर वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं से राय और सुझाव भी लिए गए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। संगठन सृजन अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनी जा रही है। नए जिलाध्यक्ष के चयन में कार्यकर्ताओं की भावनाओं, संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी सक्रियता को ध्यान में रखा जाएगा।

वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि सातों ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं की उत्साहजनक भागीदारी संगठन की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का लगातार प्रयास किया गया है।
बैठकों में ब्रह्मदेव शर्मा, करुणेश मोहन दीक्षित, शरद उपाध्याय, मथुरा प्रसाद कुशवाह, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, अशोक गुप्ता, रामकुमार सारस्वत, कपिल सिंह, अब्बास हुसैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान हाथरस में संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत और जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here