श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर चौबे वाले महादेव मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,भंडारे का किया आयोजन

0
15

 

हाथरस में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को श्री चौबे वाले महादेव मंदिर में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मा0 सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की।

इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के सहयोग से लगाए गए Gen Z महादेव विशाल भंडारा शिविर का शुभारंभ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर किया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद और भोजन ग्रहण किया।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मंदिर परिसर पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ियों और डाक कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता, अनुशासन और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार बंधु और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here