हाथरस के सिकन्दराराऊ में कांग्रेस द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भाजपा एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी करते हुए राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्र की गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
प्रदर्शन में अमन गुप्ता, विपिन लाल, नीरज वैश्य, वैभव वार्ष्णेय, कुंजबिहारी वर्मा, दीपेश चौधरी, अमर बाबू, रामदास वाल्मीकि, धर्मवीर भनते, बृजमोहन गुप्ता, शिव लाला, राजा ठाकुर, रजनीकांत माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, रामजीत यादव, रिंकू जैन, विशाल, मानव सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसका सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और राष्ट्र प्रतीकों के सम्मान के लिए भाजपा कार्यकर्ता सदैव आवाज उठाते रहेंगे।










