रालोद जिला महासचिव व प्रवक्ता बंटी भैया को ब्रज क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष बनने पर समर्थकों ने किया स्वागत व सम्मान

0
29

हाथरस।राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हाथरस के जिला महासचिव एवं प्रवक्ता बंटी भैया को ब्रज क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नई जिम्मेदारी के तहत बंटी भैया आगरा, अलीगढ़ एवं बरेली मंडल के कुल आठ जिलों में अनुसूचित मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों का नेतृत्व करेंगे। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

सोमवार को हाथरस शहर के नगला अलगर्जी में युवा समाजसेवी गुड्डू रंगीला एवं उनकी टीम द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बंटी भैया का फूल-मालाओं एवं स्वागत समारोह के साथ सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुड्डू रंगीला, गौतम कुमार, सचिन कुमार, ईपी कुमार, राजन कुमार, संकुल जाटव, कुलदीप पहलवान, चंद्र प्रकाश कुमार, शेर सिंह, पंकज जाटव एवं ओमपाल कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here