मैक्स लोडर की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की हुई दर्दनाक मौत, शव भेजा पोस्टमार्टम

0
17

 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति में बुधवार सुबह मैक्स लोडर की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय कल्लू पुत्र नवाब खान निवासी चिंता हरण मंदिर के सामने, मुरसान गेट, थाना कोतवाली सदर के रूप में हुई है। कल्लू मंडी समिति में सब्जी बेचने का काम करता था।

मृतक के भाई भूरा के अनुसार, सब्जी से भरी मैक्स लोडर गाड़ी ने कल्लू को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने मैक्स लोडर को पकड़ लिया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here