एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने एक उप निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

0
16

 

हाथरस। बुधवार को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अपने कार्यालय पर एक उपनिरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव बहराइच में एक मकान की रसोई में गैस सिलेंडर से आग लग गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग पर काबू पाया और आसपास के लोगों को सुरक्षित किया। सिलेंडर में तेज रिसाव होने के कारण बड़ा हादसा होने का खतरा था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाई।

पुलिस अधीक्षक ने चारों पुलिसकर्मियों की बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा और सीओ सिटी हिमांशु माथुर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here