उधारी के पैसे मांगने पर युवक व उसके परिजनों से की मारपीट,थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

0
38

 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भोजपुर में उधारी के रुपये मांगने को लेकर कुछ लोगों पर युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने का आरोप लगा है। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। घटना में कुजवती, सगीता, सरस्वती, रवि, करन सहित एक गर्भवती महिला घायल हो गई। पुलिस ने सभी घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।

पीड़ित के अनुसार घटना 18 अगस्त की देर शाम वह अपने घर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से चले गए।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पीड़ित ने अपने और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here